HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रेन के डिब्बे पर पत्थर गिरने से तीन यात्री घायल

Pahado Ki Goonj

मुंबई। मध्य रेलवे के मुंबई संभाग में लोनावाला के नजदीक आज तड़के मुंबई जा रही हुबली-एलटीटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे पर एक बड़ा पत्थर गिर जाने के कारण तीन यात्री घायल हो गये। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंकी हिल और ठाकुरवाड़ी स्टेशनों के बीच ट्रेन धीमी गति से जा रही थी और उसी समय एक बड़ा पत्थर उस पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि पत्थर ने ट्रेन की छत में छेद कर दिया और एस6 डिब्बे के मध्य में गिरा जिसमें तीन यात्री घायल हो गये।

उदासी ने बताया कि घायलों को पड़ोस के ठाणे जिले के कल्याण बस्ती में एक रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जाती है। उन्होंने बताया कि रेलवे घायल व्यक्तियों को बेहतर संभावित चिकित्सा और उपयुक्त मुआवजा देगी। हादसा लोनावाला-करजात घाट खंड पर हुआ जहां मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं। मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। उदासी ने बताया, ‘‘घटना के कारण कोई भी ट्रेन रोकी नहीं गयी है और ट्रेन यातायात के लिए पटरियों को सुरक्षित घोषित किया गया है। बाद में प्रभावित ट्रेन को करजात के लिए रवाना कर दिया गया जहां से यह अपने गंतव्य मुंबई के लिए रवाना हुयी।’’
Next Post

तीन तलाक की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली। मुसलमानों में प्रचलित एक बार में तीन तलाक की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट ने आज को अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने तीन तलाक के मुद्दे पर बड़ा फैसला देते हुए तीन तलाक पर 6 महीने तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है […]

You May Like