HTML tutorial
HTML tutorial

गैस सिलेंडर से लदे ट्रक पर आग लगने से मची अफरातफरी

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। ज्योलिकोट भवाली मार्ग पर विरभट्टी के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। इस दौरान विस्फोट के ट्रक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि चालक और क्लीनर भागकर जान बचाने में सफल रहे।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक पर दोपहर करीब 11 बजे आग लग गई। गोठिया पुल पर ट्रक में आग लगने की  भनक लगते ही चालक व क्लीनर ट्रक से कूदकर दूर भाग निकले। सूचना पर नैनीताल से फायर ब्रिगेड भी मौके के लिए रवाना कर दी गई।

तब तक आग ने विकराल रूप धर लिया। ट्रक में लदे सिलेंडर में विस्फोट  होने लगे। इसकी आवाज नैनीताल कलक्ट्रेट तक सुनाई देने लगी। इस दौरान ट्रक के परखच्चे भी उड़ गए। ट्रक में करीब ढाई सौ सिलेंडर लदे थे। पुलिस ने ट्रक के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी।

Next Post

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा राष्ट्रपति कॊ

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा महामहिम राष्ट्रपति कॊ श्री बदरी- केदार का प्रसाद, Views: 433

You May Like