देहरादून। नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नई कार्यकारिणी को लेकर बीते दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और धारचूला विधायक आमने- सामने आ गए। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। हरीश धामी का गुस्सा झेल रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी उनके इस गुस्से को जायज बताते हुए कहा कि यदि उनके साथ ऐसा होता तो वह भी इसी तरह का कदम उठाते। प्रदेश कांग्रेस की वो सूची जो पार्टी हाईकमान की फाइलों में बेहद गोपनीय रूप से तैयार की जाती है। उसमें सेंधमारी होने का दावा खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया है। प्रीतम सिंह के अनुसार पार्टी प्रभारी ने हरीश धामी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में 16वें नंबर पर जगह दी थी, लेकिन यह बेहद गंभीर विषय है कि उनको प्रदेश सचिव के लिए सबसे आखिरी नंबर पर सूची में शामिल किया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि अब यह देखना होगा कि यह षड्यंत्र किसने किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी से भी इस मामले पर बात करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक हरीश धामी प्रदेश सचिव पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं और पार्टी छोड़ने तक की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में हरीश धामी का गुस्सा झेल रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी उनके इस गुस्से को जायज बताते हुए कहा कि यदि उनके साथ ऐसा होता तो वह भी इसी तरह का कदम उठाते।
नगर निगम की टैक्स पालसी से दून में भी बढ़ा पलायन का खतरा
Mon Jan 27 , 2020
देहरादून। दून को कभी टार्यट और रिटायर्ड लोगो का शहर कहा जाता था। दून घाटी सेना और प्रशासनिक सेवाओं से रिटायर होने वाले अधिकारियों की पसंदीदा जगह हुआ करती थी। दून के बाजार भी इसी तर्ज पर विकसित हुए थे। राज्य बनने के बाद जब तेजी से शहर का विस्तार […]

You May Like
-
केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास:राज्यपाल
Pahado Ki Goonj September 29, 2023

