ऋषिकेश। टिहरी रियासत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सच्चिदानंद पैन्यूली पुत्र स्वर्गीय कृष्णानंद पैन्यूली का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने ऋषिकेश स्थित निवास स्थान पर सुबह करीब 3.40 बजे अंतिम सांस ली।
रविवार को पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बेटे संपूर्णानंद पैन्यूली ने दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र भेंट किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सच्चिदानंद पैन्यूली पिछले एक माह से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। ठीक एक महीने पहले 12 मार्च को उनकी पत्नी मनोरमा देवी का देहांत हो गया था। वर्तमान में वे ऋषिकेश के गंगानगर हनुमंत पुरम लेन नंबर छह में निवास कर रहे थे।
उनका मूल निवास स्थान छोल गांव बड़कोट टिहरी गढ़वाल में है। उनकी अंत्येष्टि में जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, सीओ ऋषिकेश वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ नरेंद्र नगर प्रमोद शाह, कोतवाल ऋषिकेश रितेश शाह, मुनीकीरेती थाना अध्यक्ष रामकिशोर सकलानी शामिल रहे।
भुखमरी की कगार पर पहंुचे मजदूरों को खातों में 1000 रुपए आने का इंतजार
Sun Apr 12 , 2020
देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 23 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन केंद्र सरकार ने घोषित किया था। इस लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवारों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में मजदूरों के पास काम नहीं है, जिसकी वजह से […]

You May Like
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018

