देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में शनिवार की सुबह कुछ क्षेत्रो में जमकर बादल बरसे। साथ ही प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बनकर टूटी है। उत्तराखंड के कोटद्वार में नदी में अचानक आए सैलाब ने बर्बादी मचा दी।
आज सुबह करीब छह बजकर 53 मिनट पर कोटद्वार में कालाघाटी पुलिस चैकी क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
जिससे यहां जंगल में नदी किनारे बनीं दो गोशाला और वन गुर्जरों के डेरे बह गए। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी व्यक्तियों को रेस्क्यू टीम द्वारा सकुशल निकाल लिया गया है।
वहीं शनिवार सुबह से उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। जिससे नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है।
जम्मू-कश्मीर: विदेशी टूरिस्ट को भी जगह छोड़ने की सलाह, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
Sat Aug 3 , 2019
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में आंतकी हमले की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने की एडवाइजरी जारी की गई है। बदले हालातों पर चर्चा के लिए सभी दलों ने कश्मीर में आपात बैठक भी बुलाई। वहीं एकाएक कश्मीर में बढ़ी हलचल को देखते […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सनवाल के मध्य एल्गी (शैवाल) की फार्मिंग, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए 25 करोड़ रूपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
Pahado Ki Goonj December 28, 2018

