

- उत्तरकाशी: जिले के दो शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर गवर्नर्स टीचर अवार्ड 2019 से किया जाएगा सम्मानित ।। उत्तरकाशी. (मदन पैन्यूली). जनपद उत्तरकाशी में उत्कृष्ट कार्य को लेकर दो शिक्षकों रा0उ0प्रा0वि0 सुनाली पुरोला के चंदभूषण बिजल्वाण, व रा0ई0का0 बौनपंजियाला के दिवाकर प्रसाद पैन्यूली को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 13 शिक्षकों को सहित उत्कृष्ट कार्य पर गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड ने इसकी सूची जारी कर दी है।
- रंवाई घाटी के प्रसिद्ध लेखक, शिक्षक व संस्कृति के संरक्षण के रूप में जाने जाने वाले चन्द्र भूषण बिजल्वाण को गवर्नर्स टीचर एवार्ड से नवाजा जायेगा।
- राउप्रावि सुनाली पुरोला में कार्यरत लोकप्रिय शिक्षक चन्द्रभूषण बिजल्वाण को गर्वनर्स टीचर एवार्ड 2019 से पुरस्कृत किये जाने वाले शिक्षकों की सूची में नाम चयनित होने की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।तथा उन्हे बधाई एवं शुभ-कामनायें प्रेषित किये जाने का सिलसिला जारी है ।
- चंद्रभूषण को उनके आवास पुरोला में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए कमजोर आर्थिक स्थिति के अभिभावकों के होनहार बच्चों की स्कूल से छुट्टी के बाद निशुल्क कक्षाएं संचालित करते है।और इसके सुखद परिणाम भी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कई बच्चों का चयन होने पर सामने आया। गरीब मेधावी बच्चों को किताबें पेंसिल खरीद कर देना उनकी खूबी में शामिल है । कुछ होनहार बच्चों की ट्यूशन फीस अपने वेतन से चुकाते हैं।
- भूषण जी क्षेत्र की विलुप्त होती संस्कृति को बचाने के प्रति हमेशा संजीदा रहते क्षेत्र में होनी वाली साहित्यिक गतिविधियों में उनकी फोटो प्रदर्शनी हमेशा प्रेरणा तथा कौतूहल की हेतु बनती है। उनकी कई शिष्यों ने विज्ञान, भाषण,लेखन,तथा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
- आज समाज को चन्द्र भूषण बिजल्वाण जैसे शिक्षकों की आवश्यकता है |बिजल्वाण जी हंसमुख तथा हर दिल अजीज नेक इंसान है। युववाणी पत्रिका में छपने वाले उनके लेख तथा संस्कृति को लेकर उनका ऑडियो वीडियो तथा फोटोग्राफी को पढकर देखकर उनके विचारों की गहराई और व्यक्तित्व को समझा जा सकता है। इनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के 13 शिक्षकों के साथियों को भी राज्यपाल द्वारा गवर्नर्स टीचर्स 2019 अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।
Views: 420
Tue Sep 3 , 2019
देश मे बैंकों का एकीकरण की स्थिति का राज कार्टून से अबगत होरहा है Views: 420