देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं विकासनगर में एक बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में 108 की मदद से सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 4.45 बजे थाना कालसी को सूचना मिली कि एक युवक कोठी रोड चकभूड कालसी के किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घायल अवस्था में व्यक्ति मोटरसाइकिल समेत चकभूड कोठी रोड कालसी के किनारे पड़ा मिलाआधार कार्ड के अनुसार उसका नाम शूरवीर (25) पुत्र भोपाल निवासी किस्तुर देहरादून के रूप में पहचान हुई है। जिसे 108 की मदद से सीएचसी विकासनगर में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ थाना कालसी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बाइक फिसलने के कारण हादसा हुआ. बाइक मौके पर गिरी मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
उत्तरकाशी :- चार धाम यात्रा से जुड़े विभागों की जिलाधिकारी ने ली आवश्यक बैठक ।
Wed Jan 1 , 2020
चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यात्रा से जुड़ी विभागों की जिलाधिकारी ने ली बैठक । उत्तरकाशी ।। मदनपैन्यूली जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यात्रा से जुड़े विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिला सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के दोनों धाम यमुनोत्री […]
You May Like
-
15 दिसंबर तक फाइनल हो जाएगी भाजपा की नई कार्यकारिणी
Pahado Ki Goonj November 29, 2019
-
शनिवार को आर्या के रिसॉर्ट पर दोबारा गरजा बुल्डोजर
Pahado Ki Goonj September 24, 2022


