शादी समारोह में युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या, हत्यारे फरार

Pahado Ki Goonj

रूद्रपुर। शादी समारोह में आये एक युवक की कुछ लोगों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिंश कारण बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती रात यूपी से एक बारात रूद्रपुर आहुजा धर्मशाला आई हुई थी। जिसमें संजयपाल निवासी मिलक रामपुर अपने भाई बहनोई के साथ शामिल होने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुरानी किसी रंजिश को लेकर संजय पाल का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने संजय पाल पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक विवाह समारोह में चाकूबाजी की घटना को लेकर अफरा तफरी फैल गयी। इस दौरान हमलावरों ने संजय पाल पर कई चाकू मार डाले जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद हत्यारें वहां से फरार हो गये। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गयी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवसः दून पुलिस महकमा महिला सशक्तिकरण की मिसाल

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस महकमा महिला सशक्तिकरण का बेजोड़ उदाहरण है। यहां पर शहर से लेकर गांव तक कानून व्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथों में है। एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर […]

You May Like