देहरादून। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कालिदास रोड के समीप गृह कलेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कालिदास रोड आईआईआरएस वाली गली में निवासी युवक (24) का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद युवक अपने कमरे में चला गया और पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना नगर कोतवाली प्रभारी एसएस नेगी ने बताया कि युवक ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम द्वारा कमरे की जांच पड़ताल में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिसके चलते पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मकान पर दीवार गिरने से एक की मौत, 3 ने भागकर बचाई जान
Thu May 13 , 2021
देहरादून। पछवादून के थाना क्षेत्र त्यूणी अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगी में एक मकान के ऊपर दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के 3 लोगों ने भाग कर जान बचाई। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के हादसे भी बढ़ गए […]

You May Like
-
अपनी मौजमस्ती के लिये पैसे लेकर महिला फरार
Pahado Ki Goonj December 9, 2017

