देहरादून। रविवार को मसूरी-कैंपटी बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक को सिविल सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि बस स्टैंड के पास एक युवक ने जहर खा लिया है। वह अचेत हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और उसे अस्पताल पहंुचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार युवक पर्यटक था या उत्तराखंड से ही था यह पता लगाया जा रहा है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चमोली में भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग
Sun Dec 8 , 2019
देहरादून। चमोली जनपद में अलसुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चमोली जिले में रविवार तड़के करीब 4 बजकर 26 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। फिलहाल […]

You May Like
-
तीन मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
Pahado Ki Goonj September 16, 2017

