देहरादून। चमोली जनपद में अलसुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही।
राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चमोली जिले में रविवार तड़के करीब 4 बजकर 26 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
झटके महसूस होते ही हड़बड़ाए लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र चमोली था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था। एक माह में तीसरी बार प्रदेश में भूंकप आया है। जिससे लोग में दहशत का माहोल है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को चमोली में, 6 दिसंबर को नाचनी में और 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
रायपुर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव-अल्ट्रासाउंड ठप
Sun Dec 8 , 2019
देहरादून। रायपुर सीएचसी से एनेस्थेटिक्स डा. केएस चैहान का 28 नवंबर को मसूरी अस्पताल में तबादला हो गया है। उनकी जगह कोई अन्य डाक्टर नहीं आने की वजह से यहां सिजेरियन प्रसव और अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने […]

You May Like
-
विश्व में पर्यावरण पर पुरुस्कार देने और लेने वालों को ukpkg.com अपने लिखवार गाँव आमंत्रित करते है जहाँ मेरे पिता श्री परमा नंद पैन्यूली ने अपने गावँ की जंगल चौकी दारी व्यबस्था की साथ ही हमारे पूर्वजों ने अपने जंगल के चारों तरफ खेतों की उर्बरा शक्ति बढ़ाने के लिए खेतों के बीच मे बांज का जंगल है
Pahado Ki Goonj June 5, 2018


