
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक बच्ची की मौत ,5 घायल । बड़कोट – मदनपैन्यूली ————————————————————धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राड़ी टॉप के पास रविवार लगभग प्रातः 8:30 उत्तरकाशी से बड़कोट आ रहा बोलेरो वाहन संख्या UK 09 PA 407 बर्फ में फिसलने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वाहन चालक सहित सात लोग सवार थे, जिसमें एक ढाई साल बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , तथा पांच लोग सामान्य घायल हुए हैं, घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती किया गया है मृतकों में कुमारी अनुप्रिया पुत्री अनोद सिंह उम्र वर्ष ढाई वर्ष निवासी ग्राम भंकोली उत्तरकाशी तथा घायलों में श्रीमती विनीता पत्नी पदम सिंह रमोला उम्र 36 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी ,श्रीमती प्रियंका पत्नी अनोद सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी भंकोली उत्तरकाशी ,भजन सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी भराणगांव उत्तरकाशी, सोहन सिंह राणा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मोरगी तहसील चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी, श्रीमती सीता देवी पत्नी अमर सिंह 62 वर्ष निवासी साडा उत्तरकाशी , तथा वाहन चालक सुनील चौहान पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी आदि शामिल थे, घटना की जानकारी सुनकर पुलिस टीम 108 आपातकालीन सेवा घटना स्थल के लिये रवाना हो गयी है तथा घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में चल रहा है।
उत्तर प्रदेश, एहतियातन खोले गए बैराज के गेट
Sun Feb 7 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में तेजी से बढ़ रहे जल स्तर से खतरा बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के गंगा के किनारे बसे शहरों में हाई अलर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश […]

You May Like
-
जीवन उपयोगी पुस्तक “रेशम उद्योग क्यों और कैसे”
Pahado Ki Goonj September 24, 2022
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट मुकदमे में पेशी के दौरान इंदिरा के सम्मान में कोई भी अपनी जगह से खड़ा नहीं हुआ था, उसी का फैसला आने के बाद मुश्किलों में घिरने की वजह से इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की रात से देश में इमरजेंसी लगाए जाने की सिफारिश कर दी ,इस सिफारिश को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने मंजूरी देते हुए देश में इमरजेंसी का एलान कर दिया
Pahado Ki Goonj June 25, 2018

