HTML tutorial

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा सुचारु, 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन ।

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा सुचारु, 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन ।

उत्तरकाशी रिपोर्ट मदन पैन्यूली 

06 मई तक 2,50,787 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन सतर्क—स्वास्थ्य व यातायात व्यवस्थाएं दुरुस्त
खबर:
चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम की यात्रा का संचालन सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से लगातार जारी है। दोनों पावन धामों में श्रद्धालु भारी उत्साह और आस्था के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 06 मई 2026 तक दोनों धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 2,50,787 पहुंच चुकी है। आज एक ही दिन में 19,507 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिनमें यमुनोत्री धाम में 10,392 और गंगोत्री धाम में 9,115 यात्री शामिल हैं।
यात्रा के दौरान यातायात भी व्यवस्थित बना हुआ है। आज कुल 1,941 वाहनों का सुरक्षित आवागमन दर्ज किया गया, जिससे सीजन में अब तक धामों की ओर पहुंचने वाले वाहनों की संख्या 26,034 हो गई है।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बात करें तो यात्रा मार्गों पर स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों में आज 8,611 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 620 यात्रियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 86,895 स्क्रीनिंग और 8,753 स्वास्थ्य परीक्षण किए जा चुके हैं।
प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा का सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित संचालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Post

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी का अपने पैतृक […]

You May Like