HTML tutorial
HTML tutorial

यमुना घाटी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ भब्य स्वागत ।

Pahado Ki Goonj

यमुना घाटी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ भब्य स्वागत ।

संगठन की रीड हमारी नगर इकाइयां होतीं हैं :- नवीन वर्मा

बड़कोट ।,ब्यूरो ।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का यमुना घाटी में दो दिवसीय भ्रमण में आज बड़कोट नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा और अन्य सभी पदाधिकारियों के साथ जिला यमुनाघाटी कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का फूल मालाओं और ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया, भ्रमण कार्यक्रम में व्यापारियों से जुड़ी अपनी कुछ समस्याएं भी रखी गई जिस में प्रदेश अध्यक्ष के समाधान का आश्वासन दिया गया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की संगठन हित में जो भी ऊर्जा आप सभी ने दिखाई हमेशा याद रहेगी, उन्होंने कहा कि संगठन की रीड हमारे नगर इकाइयां है प्रदेश में करीब 300 से ज्यादा नगर इकाई है उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में यमुनाघाटी में सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा भवन स्वामियों के अलावा दुकानदारों को देना जरूरी है जिसको लेकर नगर इकाई कड़ी के रूप में अपनी मांग को बुलंद करेंगे इससे पहले प्रदेश और जिला पदाधिकारी द्वारा नैनबाग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित सदस्यों को मनोनयन पत्र भी दिया गया साथ ही डामटा, बरनीगाड़, लाखामंडल, नौगांव, हुडोली और पुरोला के व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गई और उनके निराकरण का भरोसा भी दिया गया जिलाध्यक्ष कबूल पंवार द्वारा बताया गया कि पहाड़ी व्यापारिक दिनचर्या में जो समस्या छोटे व्यापारियों को होती है उन्हे भी प्रदेश संगठन के सामने रखा गया है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष
नबीन बर्मा , प्रकाश चंद मिश्रा प्रदेश महामंत्री माधव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत ,उपेंद्र असवाल ,सुरेश बिष्ट , तिलक चंद्र रमोला, प्रदेश मंत्री पूर्ण वर्मा , विपिन गुप्ता हर्षवर्धन पांडे , यमुना घाटी जिला अध्यक्ष कबूल पवार जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत जिला संयुक्त मंत्री हरदेव भंडारी जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान संगठन मंत्री राजेश नेगी नबीन दमीर, जिला मंत्री शांति बेलवाल ,ब्यापार मण्डल अध्यक्ष धनबीर रावत ,महामंत्री सोहन गैरोला ,कोषाध्यक्ष,सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप असवाल,,दिनेश चौहान,प्रकाश राणा, मीडिया प्रभारी मदन पैन्यूली, मनजीत उनियाल,महादेव उनियाल,अजय चौहान, अवतार रावत,शरत चौहान, आदि मौजूद थे ।

 

Next Post

जिलाधिकारी ने किया जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं निरीक्षण ।

जिलाधिकारी ने किया जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं निरीक्षण । उत्तरकाशी । जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं का मौके पर जाकर जायजा लेने का सिलसिला शुरू किया है। जिलाधिकारी ने आज पौंटी पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण कर इस […]

You May Like