हिमाचल में सरकार महिला को 1500 रुपये महीने की आर्थिक मदद दी जाएगी: प्रियंका गांधी वाड्रा

Pahado Ki Goonj

शिमला, कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में बढ़ती  बेतहाशा बढ़ती महंगाई की बात जनता के बीच में कह रही है । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रचारक श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी के राज में कमर तोड़ महंगाई की

  वजह से लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस कमरतोड़ महंगाई का सबसे बड़ा खामियाजा हमारी बहनें उठाती हैं क्योंकि उन्हें घर चलाना होता है। जो गैस सिलेंडर 2014 में 410 का मिलता था, आज 1100 रुपये तक पहुंच गया है। अनाज, सब्जियां, दालें, दूध और खाने पीने की चीजें लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने तय किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को 1500 रुपये महीने की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों भूतपूर्व सैनिकों के साथ दीपावली मनायी। • बदरी- केदार की तर्ज पर अन्य तीर्थों का विकास होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों भूतपूर्व सैनिकों के साथ दीपावली मनायी। • बदरी- केदार की तर्ज पर अन्य तीर्थों का विकास होगा।   देहरादून । पहाड़ो कि गूंज । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया | गढ़ी […]

You May Like