नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद पत्रकारों से वार्ता में बेला तोलिया ने पार्टी हाईकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला पंचायत के विकास कार्य सभी सदस्यों की रायशुमारी से किये जायेंगे और सभी सदस्यों की विकास कार्यों में बराबरी की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने का फायदा जिला पंचायतों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी। शासन व प्रशासन के सहयोग से जिले के विकास कार्यों को भी वह प्राथमिकता के साथ करायेंगी। उन्होंने इस पद पर निर्विरोध चुनने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों का भी आभार प्रकट किया।
हाई वोल्टेज से शार्ट सर्किट, रेस्टोरेंट में लगी आग
Sun Nov 3 , 2019
हल्द्वानी। बमौरी क्षेत्र में हाई वोल्टेज से इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इस बीच शार्ट सर्किट से रेस्टोरेंट भी आग की भेंट चढ़ गया। नहर कवरिंग क्षेत्र से लगे बमौरी स्थित बिहारी लाल के रेस्टोरेंट में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग बढने लगी और […]

You May Like
-
तूफान के चलते फिलीपीन में क्रिसमस के रंग में पड़ा भंग
Pahado Ki Goonj December 25, 2019

