देहरादून। उत्तराखंड विधानससभा के शीतकालीन सत्र की दूसरे दिन की कार्रवाई शुरु होते ही विधायक काजी निजामुद्दीन ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र शुरू हो चुका है सरकार ने गन्ने का मूल्य तय नहीं किया। कांग्रेस ने सदन कार्यवाही रोक चर्चा की मांग उठाई. स्पीकर ने इस पर चर्चा नियम 58 के तहत करवाना स्वीकार किया। .देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों की समस्या का मामला उठाया। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया जवाब तीन स्थानों पर रेसक्यू सेंटर बनाए गए। 7 हजार बन्दरों का कर चुके हैं स्टरलाइजेशन. सरकार ने पहली बार बन्दरों से हुए नुकसान को आपदा में रखा है। फसलों को नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा।
वन मंत्री ने बताया कि चमोली और अल्मोड़ा में बड़े बंदर बाड़े बनाए जा रहे हैं। हिमाचल की तर्ज पर बन्दर मारने की केंद्र से परमिशन मांगी गई है। वन विभाग में जल्द ही 27 वेटरनरी डॉक्टर्स के पद सृजित किए जा रहे हैं।
अब स्पेशल मास्क पहनकर ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी - यस यसपी अरुण मोहन जोशी
Thu Dec 5 , 2019
देहरादून। शहर के चैराहों और ट्रैफिक सिग्नल पर यातायात संचालन के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को धुंए और प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है, लेकिन अब यातायात का संचालन करने वाले पुलिसकर्मी मास्क लगाए नजर आएंगे। एसएसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने उच्च क्वालिटी के 200 मास्क खरीद कर यातायात […]

You May Like
-
विधायक ने किए दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान
Pahado Ki Goonj February 11, 2020
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

