HTML tutorial
HTML tutorial

वकीलों की छठे दिन भी हड़ताल जारी, प्रदेश भर के बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन ।

Pahado Ki Goonj

वकीलों की छठे दिन भी हड़ताल जारी, प्रदेश भर के बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन ।

देहरादून।

शहर के पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर वकीलों के बठने के लिए निर्माण की मांग को लेकर देहरादून के अधिवक्ता पिछले 6 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को बार एसोसिएशन के तले पूरे प्रदेश भर में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। पिछले 5 दिनों में अधिवक्ता कुछ घंटों लिए हड़ताल पर जा रहे थे और उसके बाद कोर्ट का कामकाज शुरू हो जाता था। लेकिन शनिवार को पूरा दिन कोर्ट का काम काज ठप रहा और अधिवक्ताओं ने सरकार को आने वाले समय में प्रदर्शन को और तेज किए जाने की चेतावनी भी दी है। साथ ही शनिवार को अधिवक्ताओं का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी पहुंचे और सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है।
शनिवार को अधिवक्ता के पूरे दिन के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं। साथ ही आज की हड़ताल में प्रदेश के बार एसोसिएशन ने भी दून बार एसोसिएशन का समर्थन किया है।
अधिवक्ता, जिला जज न्यायालय परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि न्यायालय परिसर में वकीलों और अन्य कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है, जिस कारण उन्हें आवंटित की गई भूमि कम पड़ रही है। देहरादून में 5 हजार अधिवक्ता, पांच हजार टाइपिस्ट और वेंडरों के अलावा कई वादकारियों का कोर्ट आना जाना लगा रहता है। लेकिन उनके लिए परिसर में पर्याप्त जगह तक नहीं है। जिस कारण उन्हें आवंटित भूमि कम पड़ रही है। इसलिए चौंबर निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित की जाए। जिला जज न्यायालय परिसर में सिविल कंपाउंड हरिद्वार रोड की जमीन भी अधिवक्ताओं को चौंबर निर्माण के लिए मिलनी चाहिए

Next Post

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी ।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी । उत्तरकाशी । बडकोट । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया […]

You May Like