पौड़ी। जिले के कल्जीखाल ब्लॉक में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को घर में कैद कर लिया है। जानकारी का मुताबिक यहां सीरों गांव में 40 वर्षीय तेजपाल की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। महिला ने तेजपाल का सिर ईट से कुचल कर उसकी हत्या की है।
ग्रमीणों के अनुसार दोनों हमेशा आपस मे लड़ते रहते थे। पत्नी रोजाना पति के साथ मारपीट करती थी। बेटा दोनों के बीच पड़ कर मामला शांत करता था। शुक्रवार को शादी में गया हुआ था। बताया गया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
पत्नी ने पहले पति को धक्का दिया। सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया। , पत्नी ने आंगन में ही बेहोश पति के सिर को ईट से कुचल डाला। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को घर के अंदर ही कैद कर दिया था। बता दें कि सीरों गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का पैतृक गांव है।
बिल्डरों और वनविभाग की मिलीभगत पड रही मसूरी की प्राकृतिक फिजां पर भारी
Sat Oct 5 , 2019
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है लेकिन इस हिल स्टेशन की खूबसूरती पर ग्रहण लग गया है। शहर के अधिकांश वन क्षेत्र में अवैध तरीके से मलबा फेंका जा रहा है। जिससे शहर की हरियाली खतरे में पड़ गई है.। शहर के […]

You May Like
-
पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Pahado Ki Goonj September 8, 2022

