HTML tutorial
HTML tutorial

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों की मौत दो घायल ।

Pahado Ki Goonj

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों की मौत दो घायल

टिहरी ।
पट्टी दोगी क्षेत्र के गूलर -गजा रोड पर मारुति ओमनी कार कार दुर्घटनाग्रस्त,कार में सवार चार व्यक्ति सवार थे, जिनमें एक की मौके पर हुई मौत बताई जा रही है,थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से 1 किमी आगे बैंड पर यह दुर्घटना घटित हुई, पावकीदेवी से हिंडोला होते हुए मारुति ओमनी कार संख्या यूके 07बीजी-4377 ऋषिकेश आ रही थी, जो गूलर से 1 किलोमीटर पहले ही बैंड पर अनियंत्रित होकर 200 फ़ीट गहरी खाई मे जा गिरी। जिसमे चार लोग सवार थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर घायल की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई वहीं दो घायल बताइए जा रहे हैं।
दुर्घटना की खबर की अपडेट
1- विकास सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम मुँडाला की मौके पर ही मौत हो गयी थी,जबकि गंभीर घायल-अमित चौहान पुत्र सूरत निवासी जो विकास का सगा भाई था,उसकी इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई है, इस तरह से इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो चुकी है. परिवार में मातम और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है
जबकि घायल-मीनाक्षी पुत्री धनवीर सिंह तथा गिरधारी सिंह पुत्र नानक, का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है. सभी ग्राम मुँडाला के निवासी थे.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नरेंद्रनगर,तहसीलदार व गूलर पुलिस चौकी इंचार्ज मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया।इस दुर्घटना की खबर से पट्टी दोगी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है.

Next Post

श्रद्धालुओं के लिए खुले बाबा केदारनाथ के कपाट प्रधानमंत्री के नाम से देश की खुशहाली की पूजा मुख्यमंत्री ने की है

आयुष मंत्रालय ने लगाया  शिविर हल्द्वानी। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में निशुल्क वार्ड वार शिविर लगाए जा रहे हैं इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 18 बूथ संख्या 78 पर आयुष मंत्रालय द्वारा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता एवं भारतीय जनता […]

You May Like