HTML tutorial
HTML tutorial

व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक ।

Pahado Ki Goonj

व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक ।

बड़कोट ।

नगर पालिका बड़कोट में
खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के डिप्टी चीफ कमिश्नर (फ्रूड) कंडवाल के निर्देशन में व्यापारियों को
खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
उन्होंने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा को हरित चार धाम यात्रा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें समस्त होटल ढाबा रेस्टोरेंट एवं फुटकर एवं थोक  खाद्य व्यवसायो को RUCO, single used  plastic, food wastage की जानकारी देने के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों एवं आम जनमानस को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने सम्बंधित जानकारी दी गयी । इसमे मुख्यालय से यूज्ड कुकिंग ऑयल को क्रय करने वाली संस्था के प्रतिनिधि के द्वारा भी जानकारी दी जाएगी । इस अवसर  व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत पूर्व अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी,उपेंद्र असवाल, सोबन सिंह राणा, मनोज अग्रवाल,विशाल मणि रतूड़ी, दिनेश चौहान, सुनील मनवाल,खजान  चौहान, सहित दर्जनों ब्यापारी उपस्थित थे ।

Next Post

खाई में गिरने से युवक की मौत ।

      Views: 33

You May Like