HTML tutorial
HTML tutorial

चार धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित किए जाने का जनता ने विरोध किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून , चार धाम यात्रा से जुडे पदाधिकारियों की बैठक उत्तराखंड चार धाम तीर्थ महापंचायत के संरक्षक संजीव सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी चार धाम यात्रा को लेकर चर्चा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने चार धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित किए जाने का विरोध किया। इसके अलावा ऑनलाइन व्यवस्था के साथ ही ऑफलाइन व्यवस्था की भी मांग की गई। बैठक में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत , होटल एसोसिएशन और टूर आपरेटर एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो जल्दी ही आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डा बृजेश सती ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए जो पंजीकरण की व्यवस्था को समाप्त किया जाए । उन्होंने कहा कि यदि ये यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक है तो ऑफलाइन व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

शैलेनद्र मटूडा ने कहा कि सरकार की ओर से चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है, उसका सभी विरोध करते हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित एवं चार धाम महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने कहा कि यदि 1 सप्ताह में सरकार की ओर से इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई तो जल्दी ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

टूर आपरेटर अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि यात्रियों की संख्या निर्धारित किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। चारों धामों में सुविधाओं के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए

Next Post

11 मार्च को काशी में हो रहा है पुज्य शंकराचार्य जी महाराज का शुभागमन

11 मार्च को काशी में हो रहा है पुज्य शंकराचार्य जी महाराज का शुभागमन वाराणसी,9 मार्च,पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का 11 मार्च शनिवार को काशी में हो रहा है शुभागमन।पूरे नगर में विभिन्न स्थानों पर संतों, भक्तों व काशीवासियों द्वारा होगा दिव्य स्वागत। उक्त जानकारी […]

You May Like