HTML tutorial
HTML tutorial

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मै प्रथम पंक्ति में खड़ा हूँ :- नबीन वर्मा ।

Pahado Ki Goonj

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मै प्रथम पंक्ति में खड़ा हूँ :- नबीन वर्मा ।

उत्तरकाशी / नौगांव । मदन पैन्यूली ।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश नेतृत्व इन दिनों गढ़वाल भ्रमण में है जिसमें व्यापारियों के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा समेत प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी भ्रमण कार्यक्रम में है, यमुना घाटी के एक दिवसीय भ्रमण में पहुंचे जिसमे नैनबाग से शुरू करते हुए डामटा, बर्नीगाड़, लाखामंडल, बडकोट और पुरोला में व्यापारियों से मिले और नौगांव स्थित ब्लॉक सभागार में कार्यसमिति की बैठक में भी हिस्सा लिया,
प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला कार्य समिति की बैठक में नगर इकाइयों को  ब्लॉक सभागार में आयोजित  जिला कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि व्यापार प्रतिनिधमण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द  बर्मा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह प्रथम पंक्ति में खड़े हैं। उन्होंने नगर इकाइयों को संगठित हो कर कार्य करने की सलाह दी और कहा कि व्यापारी संगठित होंगे तभी हम अपने मंशुबों में सफल होंगे।  उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की बात कही।
कार्यसमिति की बैठक में यमुनाघाटी की उन्नीस नगर ईकाइयों के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और फड़ फेरी पर अंकुश लगाने की मांग की व्यापारियों का कहना था कि फड़ फेरी से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का नैनबाग, डामटा, लाखामण्डल, बर्निगाड, और  नौगांव में भव्य स्वागत किया गया।

बैठक मे गढ़वाल प्रभारी हर्षवर्धन पांडे ,प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर ,प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल ,त्रेपन नेगी, जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार , सुरेंद्र रावत जिला महामंत्री ,जगमोहन नौटियाल जिला उपाध्यक्ष ,रमेशचंद्र, प्यारेलाल ,चतर सिंह चौहान, दीवान सिंह रावत, सुनील भंडारी, हरदेव राणा ,अरविंद खंडूड़ी,लायवीर कलुडा,दिनेश तोमर जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, राजेश नेगी , बृजमोहन चौहान ,अंकित पंवार ,दीपक नौडियाल गीता बिस्ट,प्रदीप चौहान, भादर सिंह राणा, शंकर रावत ,ब्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनबीर रावत नगर ,महावीर राणा संजय राणा ,मोहित कश्यप ,विजय रावत ,ममराज चौहान सहित ब्यापार मण्डल इकाइयों के पदाधिकारि मौजूद रहे ।

Next Post

उत्तरकाशी - 2 किलो 34 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी – 2 किलो 34 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार । *SP उत्तरकाशी ने टीम को 5000 रु0 से किया पुरस्कृत । उत्तरकाशी । उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी* अवैध नशा तस्करों के प्रति एक्शन मोड़ मे हैं, जनपद में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से […]

You May Like