ब्यापार मण्डल चुनाव में तीसरी बार राजाराम जगुड़ी बने अध्यक्ष तथा धनवीर रावत बने महामंत्री ।।

Pahado Ki Goonj

ब्यापार मण्डल चुनाव में तीसरी बार राजाराम जगुड़ी बने अध्यक्ष तथा धनवीर रावत बने महामंत्री ।।।              बडकोट – मदनपैन्यूली                                           नगर पालिका बडकोट के व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। चुनाव में सुबह से ही मतदान करने के लिए व्यापारियों की लंबी लाइन लगी रही तथा कुल 371 मतदाताओं में से 342 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजाराम जगूड़ी ने 187 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी कमेश रावत को 35 मतों से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर धनवीर रावत ने 172 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी मनजीत रावत को 8 मतों से पराजित किया।
जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजेश उनियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर त्रेपन असवाल एवं प्रचार मंत्री पद पर मदन जोशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।

Next Post

कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, एक घायल

देहरादून। नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। टैक्सी अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद […]

You May Like