HTML tutorial
HTML tutorial

नेता जी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Pahado Ki Goonj

अखिलेश के साथ पूरा परिवार पहुंचा हरिद्वार

नमामि गंगे घाट पर विधिवत किया अस्थि विसर्जन

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह की अस्थियां लेकर आज उनका पूरा परिवार सैफई से यहां पहुंचा (चंडी घाट) नमामि गंगे घाट पर विधिवत कर्मकांड पूजा के साथ उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का अभी बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद मेंदाता अस्पताल गुड़गांव में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर परिजनों द्वारा उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया था जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके पुत्र अखिलेश यादव आज 3 चार्टर प्लेन के जरिए अपने पूरे परिवार के साथ नेताजी का अस्थि कलश लेकर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला हरिद्वार चंडीघाट पहुंचा।
गंग नहर की सफाई के तहत पानी रोके जाने के कारण वीआईपी घाट पर पानी की कमी के कारण उनके अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम नमामि गंगे घाट पर रखा गया था। यहां उनका अस्थि कलश एक मंच पर रखा गया जहां उनके सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 40 मिनट तक चले कर्मकांड के बाद उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर अखिलेश के साथ उनकी पत्नी तथा चाचा शिवपाल यादव सहित परिवार के 14कृ15 लोग मौजूद थे। इस दौरान घाट पर अन्य किसी का प्रवेश वर्जित रखा गया। उनके समर्थकों की भारी भीड़ के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, किच्छा से विधायक राजेन्द्र शुक्ला व यतिश्वनानंद भी मौजूद रहे।

Next Post

नए शंकराचार्य का विवादः अविमुक्घ्तेश्घ्वरानंद को नहीं करने दिए अन्घ्नपूर्णा मंदिर में दर्शन

चमोली। ज्योतिष्पीठ (जोशीमठ) के नए शंकराचार्य को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वर्तमान में उत्घ्तराखंड के चमोली जिले में हैं।यहां ज्घ्योतिष्घ्पीठ में उनका नए शंकराचार्य के रूप में पट्टाभिषेक का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। जिसके बाद से यह विवाद […]

You May Like