विकासकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करें कार्यकर्ता :-  मदन कौशिक

Pahado Ki Goonj

केंद्र व राज्य कि विकासकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करें कार्यकर्ता :-  मदन कौशिक —————————–.                           उत्तरकाशी /बड़कोट।     ( रिपोर्ट मदनपैन्यूली )                                                                              भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात मंगल वार को यमुनाघाटी पहुचे।उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपाईयों द्वारा पूरे कई स्थानों पर व बड़कोट शहर में उनके स्वागत में विशाल रैली निकाली गई ,उत्तरकाशी जिले की सीमा डामटा से शुरू हुआ और बर्निगाड नौगांव तक जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और दिव्य स्वागत किया गया। नौगाँव से युवा मोर्चा के द्वारा सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते सैकड़ों की संख्या में युवक एवं महिला मंगल दल सहित आसपास के लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2022 में 60 से अधिक सीटों को जीतकर भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में कार्यकर्ताओं का जोश जनपद की तीनों सीटो पर पार्टी की जीत होना तय है। कार्यकर्ता बूथ स्तर के साथ गांव गांव तक राज्य व केंद्र सरकार की विकासकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करे ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान , प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह, राज्य मंत्री जगवीर भंडारी,श्याम सुंदर नौटियाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,जशोदा राणा, कृष्णा राणा, पूर्व विधायक मालचंद, जिला महामंत्री सतेंद्र राणा,सुलोचना गौड़, मुकेश टम्टा, संदीप राणा, कमला जुड़ियाल,परशुराम जगुड़ी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Post

महाकुम्भ में उत्तराखंड हिमाचल की देवडोलीयां देगी हमें रोजगार- जीतमणि पैन्यूली

देहरादून/लिखवार गावँ टिहरी गढ़वाल ,विदेशी लोगों ने अपने देश को पर्यटकों बुलाने के लिए व्यबस्था बनाई है।हमारे यहाँ प्रकृति ने सुंदरता दी है उसको संवारने के लिए हमें काम करने की आवश्यकता है। देव डोलियों को हरिद्वार कुम्भ में स्नान के लिए लेजाने का बिचार श्री सेम नागराजा को अष्टादश […]

You May Like