हरिद्वार। तीन दिन परिजनों संग रहकर गंगा मां का आशीर्वाद लेकर टोक्यो ओलंपिक स्टार वंदना कटारिया वापस लौट गई हैं। वह दिल्ली समेत अनेक प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया 11 अगस्त को अपने गांव पहुंचीं थीं। वह टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद करीब डेढ़ साल बाद अपने घर पहुंची थीं। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया था।
बता दें कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। यही नहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम की तरफ से वह सबसे अधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी भी रहीं हैं। तीन दिन अपने परिजनों के साथ रहने के बाद शनिवार सुबह 6रू00 बजे वह घर से निकली।जहां उन्होंने जाते वक्त हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां 9रू30 बजे की फ्लाइट से वह दिल्ली रवाना हो गईं।
दिल्ली पहुंच कर वह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के साथ ओलंपिक दल के सदस्यों के रूप में वार्ता करेंगे। भाई पंकज कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वंदना कटारिया ने जल्दी फिर घर आने की बात कही है।
धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मास्टर माइड दिल्ली से गिरफ्तार
Sat Aug 14 , 2021
देहरादून। बंद पड़ी बीमा पालिसी के नवीनीकरण और प्रीमियम को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहकर 68 लाख की धोखाधडी करने वाले गिरोह के मास्टमाइंड को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि रायपुर देहरादून निवासी महिला ने […]

You May Like
-
गैस सिलेंडर से लदे ट्रक पर आग लगने से मची अफरातफरी
Pahado Ki Goonj September 25, 2017

