HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी :- चट्टान गिरने से एक कि मौत पांच घायल ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :- चट्टान गिरने से एक कि मौत पांच घायल ।

उत्तरकाशी ।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी में आग लगने से चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग दब गए। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है। अभी तक एक मृतक, पांच घायल जिनमें दो पुरुष, दो महिला व एक बालिका का रेस्क्यू किया जा चुका  हैं ।घायलों को उपचार हेतु हर्षिल भेज दिया गया है। इसके अलावा एक निजी बोलेरो वाहन ,एक बाइक , एक मारुति, तथा बीआरओ एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन, एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है।पुलिस के अनुसार, पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रोके गए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य जारी है। मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जायेगा।

पुलिस विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार घायल व्यक्तियों का नाम व पता निम्नानुसार है : –
1- सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)
2- बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष।
3- दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त (डबरानी में है)
5- मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष।
6- विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)
7- राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष।
8- नितेश निवासी मुजफ्फर नगर

Next Post

दोबारा शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,सिर्फ पांच घंटे में स्‍लॉट फुल।

दोबारा शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,सिर्फ पांच घंटे में स्‍लॉट फुल। हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए शनिवार सुबह सात बजे दोबारा ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। स्लॉट फुल होने के चलते दोपहर 12.10 पर बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने शासन प्रशासन […]

You May Like