कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा उत्तराखंड

Pahado Ki Goonj

देहरादून: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे चला जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मैदानी भू-भाग में ठंड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पंतनगर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में दिन के समय धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

वहीं, मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 3.8 और नई टिहरी का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दून में आंशिक रूप से बादल

दून में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 व सात डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.8 व एक डिग्री अधिक 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया गया था।

Next Post

भारत के संविधान से 'सेक्युलर' शब्द हटाया जा सकता है

*क्या ‘सेक्युलर’ शब्द को संविधान से हटा सकती है सरकार?*सर्वप्रिया सांगवानबीबीसी संवाद  26 दिसम्बर 2017 क्या भारत के संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द हटाया जा सकता है, जैसी इच्छा केंद्रीय राज्य मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने जताई है? कर्नाटक के कोप्पल ज़िले में रविवार को ब्राह्मण युवा परिषद के कार्यक्रम में बोलते […]

You May Like