मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने की भेंट

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरुवार देर सांय मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने भेंट की।
सफाई कर्मचारियो के हित में मुख्यमंत्री   त्रिवेंद्र ने घोषणा की कि सफाई कार्मिकों को प्रतिदिन रू0 275 के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितनी भी स्वच्छता समितियां हैं सभी के सफाई कर्मियों को प्रतिदिन रू0 275 की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जो कर्मचारी निकाले गए थे उनको वापस ले लिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर सफाई कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं हड़ताल वापस ले ली। 
इस अवसर पर विधायक   मुन्ना सिंह चैहान, भाजपा नेता   सुनील उनियाल गामा,  सुनील वर्मा, शादाब शम्स, अखिल भारतीय मजदूर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना, सफाई कर्मचारी संगठन के सोनू गहलोत, हरीश सिसोदिया, धीरज भारती, मनोज गहलोत, अनिल खुजवाल, राजू बाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
Next Post

आयुर्वेद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड ही नहीं अपितू संपूर्ण भारत में सिरमौर बनेंगी

आयुर्वेद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड ही नहीं अपितू संपूर्ण भारत में सिरमौर बनेंगी।  परम आदरणीय चिकित्सकों नमस्कार मुझे यकीन ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम होंगे कामयाब एक दिन जितने भी प्रकरण हमारे लंबित है कल डॉक्टर नवीन जोशी एवं में पुनः सचिव महोदय से मिले तथा लंबित […]

You May Like