उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट तथा हाईस्कूल परीक्षा की तिथि में परिवर्तन । देहरादून । उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं जो 20 जून से 23 जून के बीच होनी थी उनको आगे बढ़ा दिया गया है, जी हां शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा कि 20 जून से 23 जून के बीच होने वाली परीक्षाएं अब 22 जून से 25 जून के बीच कराए जाएं। शिक्षा सचिव के आदेश के बाद विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के सचिव नीता तिवारी का कहना है कि शिक्षा सचिव का आदेश उन्हें प्राप्त हो चुका है और जल्दी वह नए सिरे से परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर देंगे।
चारधाम यात्रा पर चमोली, रुद्रप्रयाग के डीएम करेंगे हक-हकूकधारियों से विचार विमर्श
Mon Jun 8 , 2020
देहरादून। अनलॉक 1.0 के फेज 2 में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में धार्मिक स्थल, मॉल, होटल आदि खोल दिए हैं। गाइडलाइन के तहत देहरादून नगर निगम क्षेत्र एवं कंटेनमेंट जोन को छोड़ बाकी प्रदेश में सभी होटल, रेस्टोरेंट और मॉल को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, अभी […]

You May Like
-
पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Pahado Ki Goonj September 8, 2022

