ऋषिकेश। पौड़ी जिले में ऋषिकेश के पास लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में सोमवार को खाई में युवती का शव मिला है। शव काफी दिन पुराना लग रहा है। खाई से शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली गई। पुलिस ने आसपास के लोगांे से शव की शिनाख्त के प्रयास किए किन्तु अब तक मृतका की पहचान नही हो पाई।
नीलकंठ चौकी प्रभारी दिनेश कुमार के मुताबिक पुलिस को खैरखाल के पास खाई में युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।. इसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे. खाई काफी गहरी थी, इसीलिए वे टीम के साथ खाई में नीचे नहीं जा पाए। इसीलिए मामले की जानकारी लक्ष्मण झूला थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को दी गई। प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खाई करीब 50 मीटर गहरी है। इसीलिए नीचे जाकर शव को लाना काफी मुश्किल था। ऐसे में एसडीआरएफ की मदद ली गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की अभीतक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को आगे की कार्यवाही के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
योगी आदित्यनाथ मंगलवार से उत्तराखण्ड के 3 दिन के दौरे पर
Mon May 2 , 2022
देहरादून। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला उत्तराखंड दौरा है। उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिस पर सीएम धामी का कहना है कि […]

You May Like
-
बहन की हत्या मामले में दो सगे भाई व भाभी गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj December 24, 2021

