HTML tutorial
HTML tutorial

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बना रहाः सीएम

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बना रहा है। निर्धारित समय से एक घंटा अधिक समय दिये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का लगाव है।धामी गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में की जा रही तैयारियों की जानकारी अमित शाह को देंगे। इसके साथ ही वो राज्य की विभिन्न योजनाओं के मामले में भी उनसे बातचीत कर सकते हैं। इसके बाद शाम को पुष्कर सिंह धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करेंगे। साथ ही वे केंद्रीय मंत्री डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री की अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी भेंटवार्ता प्रस्तावित है।

Next Post

ज्वैलर्स शोरूम में दो करोड़ की डकैती का मामला

सरकारी गेस्ट हाउस में रुके थे बदमाश हरिद्वार। गुरुवार को हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के पास दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में दो करोड़ की डकैती डाली थी। बदमाशों ने शोरूम मालिक, गार्ड और स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर कमरे […]

You May Like