नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नैनीताल के मंगोली में देर रात एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना मंगोली पुलिस चैकी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि, एक मामूली रूप से घायल का नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगोली चैकी क्षेत्र के एसएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायल मंगोली के थापाला गांव के रहने वाले हैं। जो देर शाम नैनीताल से अपने गांव को लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने की वजह से कार करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए हैं।
मुख्यमंत्री प्रदेश बीजेपी कार्यालय में के41वें स्थापना दिवस के अबसर पर
Tue Apr 6 , 2021
देहरादून,भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को मुख्यमंत्री प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक नमन करते हुए कहा कि जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस स्वर्णिम शिखर पर पहुंची है, शिखर तक पहुंचने में 4 पीढ़ियों की मेहनत के साथ साथ […]

You May Like
-
जनपद चमोली पुलिस ने लगाई गयी जनजागरूकता ग्राम चौपाल
Pahado Ki Goonj February 25, 2020

