HTML tutorial
HTML tutorial

उच्च सदन के लिए भट्ट को नामित करना आम कार्यकर्ता का सम्मान: धामी

Pahado Ki Goonj

राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन

उच्च सदन के लिए भट्ट को नामित करना आम कार्यकर्ता का सम्मान: धामी

देहरादून 15 फरवरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने आज प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम और सीएम  पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है ।

विधानसभा में श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएम, कैबिनेट मंत्री, विधायकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रातः 11 बजे चुनाव अधिकारी के सम्मुख 4 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जमीन से उठे कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का अवसर दिया है । भट्ट की नुमाइंदगी को प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए उम्मीद जताई कि वे केंद्र से राज्य के समन्वय को और अधिक बेहतर करने में मददगार साबित होंगे, साथ ही उच्च सदन में क्षेत्रीय जनता की आवाज बनेंगे ।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, सीएम धामी समेत समूचे केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर में शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा । उन्होंने कहा कि वे एक राज्यसभा सांसद के रूप में श्री अनिल बलूनी की स्थानीय विकास की भावना अनुरूप नीति से बेहद प्रभावित हैं और उसे ही वे आगे बढ़ाने का काम करेंगे । उनकी प्राथमिकता होगी कि केंद्र एवं राज्य में बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के विकास को लेकर अधिक से अधिक योजनाओं को यहां लेकर आना । विशेषकर पहाड़ में विकास की योजनाएं तेज गति से धरातल पर उतरे और सीमावर्ती क्षेत्रों तक उसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके ।

इस दौरान राज्य सभा सांसद  अनिल बलूनी ने कहा कि भट्ट जी का बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है । उनका चयन कर पार्टी नेतृत्व ने सभी परिश्रमी, क्षमतावन कार्यकर्ताओं में नई उमंग और उल्लास का सृजन किया है । उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में क्षेत्रीय विकास और स्थानीय लोगों की भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

नामांकन के दौरान पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  तीर्थ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी,  धन सिंह रावत अन्य मंत्री , विधायक विनोद चमोली, खजान दास, प्रदीप बत्रा, दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य सभी विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Next Post

किसानो की समस्याओं के निराकरण पांच वर्ष पहले होजाता, युवा वैज्ञानिक शैलेन्द्र बिरानी

  देहरादून,  क़ृषि प्रधान देश में कोरोना काल में किसानो की सबसे ज्यादा भागीदारी आर्थिक विकास दर  को बनाये रखने रही है, देश में किसानो की प्रगति से देश हम भूख मिटा रहे है!देश के विकास मे किसानो की समस्या दूर करने के लिए पांच वर्ष पहले डा शैलेन्द्र बिरानी […]

You May Like