रुद्रपुर। लॉकडाउन के बीच देर रात गश्त कर रहे कोतवाली के सिपाहियों पर बाइक सवारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों सिपाही जख्मी हो गए।. घायल सिपाहियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आसिफ की रात की ड्यूटी थी। इस पर वह रविवार रात 9.30 बजे के आसपास पीएसी कर्मी के साथ उत्तर-प्रदेश से सटे करतारपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों को देख उन्होंने रोक लिया। बाइक रोकने को लेकर युवकों का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते युवकों ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल कैलाश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायल आसिफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
त्रिदोष शामक -सेंधा नमक -भारत से कैसे गायब कर दिया गया
Mon May 18 , 2020
देशवासियों अभी सम्भलने का समय है लिखवार गाँव टिहरी गढ़वाल,आप सोच रहे होंगे की ये सेंधा नमक बनता कैसे है ?? आइये आज हम आपको बताते है कि नमक मुख्यत: कितने प्रकार का होता है। एक होता है समुद्री नमक, दूसरा होता है सेंधा नमक (rock salt) । सेंधा नमक […]

You May Like
-
गोरखपुर में सेना भर्ती के लिए नोजवानो ने किस्मत आजमाई
Pahado Ki Goonj November 14, 2019

