देहरादून। कालसी में छिबरौ जलविद्युत गृह की टनल में काम कर रहे दो मजदूर लापता हो गए हैं। दोनों के लापता होने की सूचना रविवार की सुबह पता चली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। लापता मजदूरों की ढूंढ-खोज के लिए परिजन और स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक थेपाराम पुत्र शोभाराम निवासी थेपाराम पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम सराडी, थाना कालसी जिला देहरादून उम्र करीब 40 वर्ष और सीताराम पुत्र जिणीया निवासी ग्राम कलेथा, थाना पुरूवाला, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश उम्र करीब 45 वर्ष शनिवार को छिबरौ टनल में प्रातः आठ बजे अपनी ड्यूटी पर गये थे।
उनके साथी शाम को वापस आ गये थे, परन्तु उक्त दोनों मजदूर वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह से उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा संचालित छिबरौ पावर हाउस की टनल के अंदर स्थित टरबाइन पर कुछ मजदूर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे।
शाम के वक्त पेंट की तेज गंध के कारण कार्य कर रहे मजदूरों को कुछ नशे का आभास हुआ। जिसके पश्चात कुछ मजदूर अपनी ड्यूटी पूर्ण कर बाहर निकल कर चले गए, परंतु उपरोक्त दो मजदूर अपना कार्य करते रहे, इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया कि उपरोक्त मजदूर बाहर नहीं आए।
रविवार की सुबह जब अन्य साथी मजदूर वहां पहुंचे तो उन्होंने उपरोक्त दो मजदूरों के बारे में बताया कि यह लोग कल शाम जब हम ड्यूटी पूर्ण करने के बाद अपने अपने घर चले गए थे तब तक कार्य कर रहे थे। मौके पर जलविद्युत गृह के अधिकारी तथा कालसी थाना पुलिस मौजूद हैं। जानकारी के बाद मजदूरों परिजनों और स्थानीय लोगों ने लापता लोगों की खोजबीन करने के लिए हंगामा किया।
पुलिस ग्रेड पे को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन
Sun Jul 18 , 2021
देहरादून। पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने रविवार को देहरादून के घंटाघर पर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में ग्रेड पे के समर्थन में नारे लिखे हुए प्लेकार्ड पकड़े हुए थे। साथ ही […]

You May Like
-
Big breking नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
Pahado Ki Goonj October 10, 2018

