HTML tutorial
HTML tutorial

तेज बारिश से दो मकान गिरे, दो की दबने से मौत, दो लोग घायल

Pahado Ki Goonj

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड में लगातार जारी बारिश दो परिवारों पर काल बनकर टूटी है। बाजपुर में एक मकान टूटने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं भवाली में एक घर की सुरक्षा दीवार टूटने के दो लोग दब गए।
मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर में केलाखेड़ा के निकट गांव रम्पुरा काजी स्थित कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। अंदर सो रहे दो लोगों की दबकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह पांच बजे तेज हवा और बारिश के चलते गांव रम्पुरा काजी में एक कच्चे मकान की दीवार अचानक धराशायी हो गई। कच्चे मकान के अंदर सो रहे शंकर (28) निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और मुकेश (40) निवासी खेड़ा रुद्रपुर की दबकर मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ वंदना वर्मा, एसओ बीसी जोशी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने  दोनों शवो को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर भवाली में भीमताल रोड स्थित नगारी गांव में एक निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार टूटकर नीचे घर में घुस गई। जिससे घर में सो रहे दो लोग मलवे में दब गए। जानकारी के अनुसार बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से नगारी गांव निवासी प्रीति भल्ला पति जर्नल अमरजीत सिंह भल्ला के घर में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। आनन फानन में दोनों ने बाथरूम में जाकर अपनी जान बचाई। सुबह रेस्क्यू कर दोनों को सीएचीसी भेजा गया। प्रीति भल्ला को ज्यादा चोटे लगने से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Next Post

चकराता क्षेत्र में बादल फटा, तीन लापता होने की सूचना

विकासनगर 20 मई। चकराता में बिजनाड खड्ड के पास बादल फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद तीन लोग लापता हैं। विकासनगर इलाके में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। गुरूवार सुबह चकराता में बिजनाड खड्ड के पास बादल फट गया। बादल […]

You May Like