काशीपुर। सोशल मीडिया पर पर गौ माता के लिए अपशब्द कहने पर संगठनों ने हिंदूवादी नेता राजीव परनामी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने दोनों विशेष समुदाय के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
काशीपुर में मानपुर रोड निवासी शुभम पाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। सुभम ने बताया कि उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक स्टोरी गाय को बचाने के लिए लगाई। इस पर दो विशेष धर्म के युवकों ने कमेंट कर गौ माता के लिए अपशब्द कहे। जब शुभम ने उक्त युवकों से ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घटना से आक्रोशित हिंदूवादी युवा कोतवाली गेट पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर उक्त युवकों को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद ही उन्होंने प्रदर्शन को समाप्त किया। हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा कोर्ट में पेश किया।
कैबिनेट मंत्री ने किया 46वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ
Tue Sep 27 , 2022
टिहरी। शारदीय नवरात्रि के ंपावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर के पालिका मैदान में 46वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया। मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह पांगती उपस्थित रहे, जिन्होंने साल 1974 में इस मेले की नींव रखी थी। […]

You May Like
-
दर्जा राज्यमंत्री ने आगनबाड़ी वर्कर की सुनीं फरियाद
Pahado Ki Goonj February 12, 2021

