HTML tutorial
HTML tutorial

केदारपुरी में भवन आवंटन न होने से तीर्थ पुरोहित नाराज, सीएम को लिखा पत्र

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने केदारपुरी में बने नए भवनों को मार्च में ही उन्हें आवंटित करने की मांग उठाई। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इससे उन्हें यात्रा शुरू होने से पूर्व भवनों में रहने-खाने सुविधाएं जुटाने में आसानी होगी।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि पूर्व में उन्होंने डीएम से भेंटकर केदारपुरी में बने नए भवनों को मार्च तक उन्हें सौंपने की मांग रखी थी। लेकिन, प्रशासन के स्तर पर इस मामले में अब तक कोई पहल नहीं हुई। जबकि, यात्रा सीजन शुरू होने में अब कम ही वक्त रह गया है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा सीजन बड़ी संख्या में यात्रियों के केदारनाथ पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि धाम में समय से यात्री व्यवस्थाएं जुटा ली जाएं। ताकि देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह पत्र केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी, तीर्थ पुरोहित विमल शुक्ला, महेश शुक्ला आदि की ओर से भेजा गया है।

Next Post

शरारती तत्वों ने खंडित की अंबेडकर की मूर्ति, पुलिस बल तैनात

हरिद्वार : लक्सर क्षेत्र के खानपुर थाना क्षेत्र में कान्हा वाली गांव स्थित अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दी गई। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गुरुवार की रात्रि को शरारती तत्वों ने गांव में […]

You May Like