HTML tutorial
HTML tutorial

महापंचायत में भाग लेने पहुंचे हजारों किसान

Pahado Ki Goonj

देहरादून। तीन कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड के रुड़की की गुड़ मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान घोड़े, कारों और ट्रैक्टरों से गुड़ मंडी पहुंचे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल हुए हैं।
इससे पहले किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया और महापंचायत में पहुंचने की अपील की थी।
उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि सभी किसान संगठन एकजुट है और महापंचायत में राज्य के किसान अपना वजूद दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और आगामी छह फरवरी को संयुक्त रूप से जगह-जगह रास्ते बंद कर विरोध दर्ज कराएंगे। भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, किसान आंदोलन जारी रहेगा। सभी किसान संगठनों की ओर से महापंचायत के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तराखंड के अलावा यूपी से भी हजारों किसान महापंचायत में भाग लेने पहुंचे हैं। महापंचायत को लेकर भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क किया था।महापंचायत में उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से आंदोलन को और बल मिलेगा।

Next Post

नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगारों का सचिवालय कूच

देहरादून। नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सचिवालय कूच किया। वहां पहले से ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी सड़क में ही धरने पर बैठ गए और सरकार के […]

You May Like