चमोली। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली अपने धाम के लिए प्रस्थान करते हुए मंगलवार को दूसरे पड़ाव चोपता पहुंची। बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुलेंगे। मार्कंडेय मंदिर, मक्कूमठ में सुबह आठ बजे से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। पुजारी महाभिषेक, भोग और आरती के पश्चात गर्भगृह से भोगमूर्ति को सभामंडप में लाएंगे। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।
इसके बाद, स्थानीय अराध्य को नए अनाज का भोग लगाएंगे। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लॉकडाउन के बीच ग्रीष्मकाल के लिए खुले भगवान रुद्रनाथ के कपाट
Tue May 19 , 2020
चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के बाद रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के लिए महाभिषेक का पाठ किया गया.कपाट खुलने के दौरान मंदिर को गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इन दिनों पनार बुग्याल से […]

You May Like
-
उत्तराखंड गढ़वाल रियासत की दूसरी राजधानी के नाम से प्रचलित राजा के दीवान के निवास स्थान लिखवार गावँ के प्रसिद्ध स्व संग्राम सेनानी श्री लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली की स्मृति में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन के तृतीय दिवस ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी व्यास श्री दुर्गेश महराज से आशीर्वाद लेते हुए
Pahado Ki Goonj June 9, 2018

