HTML tutorial
HTML tutorial

कार के ऊपर गिरी चट्टान, दंपति की दर्दनाक मौत

Pahado Ki Goonj

चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटरमार्ग पर बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास एक चलती कार के ऊपर एक चट्टान गिर गई। जिसके कारण दंपति की कार के अंदर दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जेसीबी को बुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया गया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बार निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। मृतक कार सवार दंपति की शिनाख्त बलबीर सिंह (उम्र 45 वर्ष) और सावित्री देवी (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है। जो मूलरूप से गांव मेटा कुलसारी थाना थराली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी देहरादून से गांव जा रहे थ।. मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया है।

Next Post

गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के तहत कोट ब्लॉक के सौड़ गांव में वन विभाग को गुलदार का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, वनाधिकारियों ने गुलदार की […]

You May Like