HTML tutorial
HTML tutorial

चांद का नहीं हुआ दीदार, सोमवार को मनेगी ईद

Pahado Ki Goonj

देहरादून।ईद-उल-फितर का चांद शनिवार को नजर नहीं आया। अब सोमवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। देहरादून के शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने इसका एलान किया है।
शनिवार देर शाम 29वें के रोजे पर रोजा इफ्तार के बाद लोग छतों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चांद देखने के लिए आए, लेकिन चांद नजर नहीं आया।
शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी, शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी, चांद कमेटी सदस्य मुफ्ती ताहिर कासमी ने बताया कि हिन्दुस्तान में कही भी चांद नजर नहीं आया।
दिल्ली, यूपी, बैंगलोर, देवबंद, राजस्थान आदि जगहों पर चांद के बारे में जानकारी की गई। लेकिन कही भी चांद दिखाई देने की तस्दीक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को ही ईद मनाई जाएगी।
उन्होंने लोगों से सादगी से ईद मनाने की अपील की है। क्योंकि कोरोना के चलते लोग मुसीबत में है। ऐसे में हर किसी के घर ईद के लिए राशन भिजवाना जरूरी है। जरूरतमंदों को राशन पहुंचवा ईद की खुशी हासिल करें। जकात एवं फितरे के पैसे से गरीबों के घर राशन भिजवाए और घरों में ईद की नमाज अदा करे। वहीं, किसी के घर भी ईद मिलन न करे, दूर से ही बधाई दे।

Next Post

खौफः कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार को नही मिली माचिस, कमरे में कैद हुए पंडित

देहरादून। लोगों के दिलों में कोरोना का खौफ इस कदर छाया है कि जब एम्स ऋषिकेश में भर्ती कैंसर से ग्रसित कोरोना संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो वहां मुखाग्नि देने के लिए माचिस तक का इंतजाम नहीं था। इतना ही नहीं, श्मशान घाट समिति के लोग और […]

You May Like