20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,यात्रियों की संख्या रखने की तैयारी

Pahado Ki Goonj

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,यात्रियों की संख्या रखने की तैयारी
चमोली। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी तैयारियां जोरों पर है। हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं। यहां दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग 60 मीटर का आस्था पथ बर्फ के बीच से तय करना होगा। हेमकुंड साहिब मार्ग पर इस समय 6 फीट तक पर जमी हुई है। गोविंदघाट और घांघरिया गुरुद्वारे में रंगरोगन का काम पूरा कर दिया गया है तो वहीं अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक सेना के 40 जवान, 40 सेवादार और 34 मजदूर आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। हेमकुंड साहिब के ग्लेशियर प्वाइंट पर अभी भी करीब 6 फीट तक बर्फ जमी हुई है। जिसको देखते हुए यहां लगभग 60 मीटर तक बर्फ के बीच से आने जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के मुख्य द्वार के पास भी लगभग 4 फीट बर्फ जमी हुई है। आस्था पथ पर भारी बर्फ जमी होने के कारण बर्फ पिघलने तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। गुरुद्वारा प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि गोविंदघाट से दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया नहीं भेजा जाएगा। जबकि घांघरिया से सुबह 10 बजे के बाद तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब नहीं भेजे जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत बिंद्रा ने कहा है कि सांस संबंधित बीमारी वाले तीर्थयात्री और बच्चों को यात्रा पर न लाएं। जून महीने में बर्फ पिघल जाने के बाद ही इन लोगों को यात्रा पर आने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक आस्था पथ से बर्फ पिघल कर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक तीर्थयात्रियों की संख्या भी सीमित ही रखी जाएगी।

बेमौसमी बर्फबारी और बारिश से ग्लेशियर और वनों को मिला फायदा
देहरादून। भले ही बेसौमी बारिश और बर्फबारी ने चारधाम यात्रा सहित प्रदेश के जनजीवन को प्रभावित करने का काम किया है। लेकिन अप्रैल-मई में हुई बर्फबारी से ग्लेशियर रिचार्ज होने के साथ वनों को भी फायदा हुआ। 15 फरवरी से प्रदेश में फायर सीजन शुरू हो जाता है। लेकिन, इस साल अप्रैल-मई में हुई बारिश और बर्फबारी से वनों में आग लगने की घटना कम देखने को मिलीं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 23 साल के इतिहास में इस बार ऐसा पहली बार हुआ जब सर्दियों के मौसम में एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई। सामान्य तौर पर सर्दियों के दिनों में प्रदेश में 101.7 फीसदी, मानसून से पहले 158.2, मानसून में 1162.7 और मानसून के बाद 55 फीसदी बारिश होती है। लेकिन इस साल के मार्च-अप्रैल में हुई बारिश का आंकड़ा सामान्य बारिश से 41 फीसदी अधिक है। यानी प्री-मानसून की बारिश में इजाफा दर्ज किया गया। जनवरी में सामान्य तौर पर 6.1 इंच और फरवरी में 8.9 इंच बर्फबारी होती है। लेकिन इस साल यह आंकड़ा शून्य रहा।
आगे पढ़ें

मंगलवार सुबह डोईवाला क्षेत्र में हाथ ने मचाया

उत्पात,वीडियों बना रही युवती की स्कूटी की क्षतिग्रस्त
देहरादून। मंगलवार की सुबह 8 बजे डोईवाला क्षेत्र में अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी क्रोधित हो गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ता पड़ा।
इस दौरान डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक कर वीडियो बनाने लगी, जिसे देख हाथी उसके पीछे दौड़ने लगा। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
जिस जगह पर हाथी चहल कदमी कर रहा था वहां पर एक निजी विद्यालय भी है और गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूल का समय नहीं था। अन्यथा बच्चों पर भी हाथी हमलावर हो सकता था। हाथी को मार्ग पर घूमते हुए देख वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाने के प्रयास किए। काफी देर तक हाथी मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।
आगे पढ़ें

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल


हरिद्वार। जनपद में यूपी सीमा के निकट मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान दो गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल गौ तस्करों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है। दोंनो आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाशों के तीन साथी फरार होने में सफल रहे जिनकी तलाश में काम्बिग जारी है।
जानकारी के अनुसार गौ तस्कर क्षेत्र के  जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी कर रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां कांबिंग की और भगवानपुर और बुग्गवाला पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गईतो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लगी, जबकि अन्य मौके से भाग निकले। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
घायल बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बताते चलें कि तीन दिन पहले बहादराबाद क्षेत्र में भी गौ तस्करों से इसी तरह से पुलिस का आमना-सामना हुआ था, जिसमें एक गौ तस्कर को गोली लगी थी।

Next Post

प्रदेश में जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हटाया जायेगा;पुष्कर सिंह मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। इसके लिये अभियान जारी है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री […]

You May Like