HTML tutorial
HTML tutorial

महिला मित्र से विवाद को अपहरण का बता दौडाया पुलिस को

Pahado Ki Goonj

देहरादून। महिला मित्र से कार के अन्दर मारपीट करने के मामले को अपहरण का बता पुलिस को पूरी रात दौडा दिया। पुलिस ने कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया।
उल्लेखनीय है कि गत रात्रि एक बेलोरो कार से युवती के अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। पुलिस ने पूरे शहर में चौकिंग अभियान चलाया इस दौरान वाहन को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वाहन चालक ने पुलिस वालों पर भी वाहन चढाने का प्रयास करते हुए वाहन तेजी से भगा ले गया। देर रात पुलिस ने वाहन के नम्बर से वाहन स्वामी का पता लगा लिया। वाहन आईएसबीटी के पास रहने वाले पूर्व फौजी का था। वाहन स्वामी से पुलिस ने सम्पर्क किया तो उसने बताया कि उसका वाहन उसका चालक कौलागढ निवासी हिमांशु पुत्र विजय कुमार चला रहा है। देर रात्रि पुलिस ने वाहन को कौलागढ क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने फोन पर बताया कि मामला अपहरण का नहीं था। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नेशविला रोड पर खडे एक बुलेरो कार में महिला पुरूष बैठे थे तथा चालक द्वारा महिला के साथ मारपीट की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी। वहीं धारा चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने बताया कि चालक रात्रि में शायद शराब पीये हुए था तथा पुलिस के रोकने पर डर के कारण वह वाहन को तेजी से भगा ले गया आज पुलिस ने उसको अपने पास बुलाया तो उसने बताया कि वह डर गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Post

किशोर उपाध्याय के भाई की वांटेड बहू कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार

देहरादून। देश छोड़ने की फिराक में केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहंुची वांटेड नाजिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गयी नाजिया टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की बहु है। नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद […]

You May Like