HTML tutorial
HTML tutorial

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। ऋषिकेश पुलिस ने भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जून को ऋषिकेश कोतवाली में बुद्धि प्रकाश भट्ट निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश (मंदिर के पुजारी) ने लिखित तहरीर दी थी कि वीरभद्र रोड गली नंबर-3 में आस्था पथ किनारे गौरी शंकर मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया है। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की।
ऋषिकेश कोतवाली द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। टीम के द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए। वहीं, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते दिन भरत विहार तिराहा हरिद्वार रोड के पास से एक आरोपी को मंदिर में तोड़फोड़ करने हेतु प्रयोग किए गए औजार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वो पीलीभीत का रहने वाला है। फिलहाल काले की ढाल ऋषिकेश में रहकर शादियों में वेटर का काम करता है। कई ठेकेदारों के द्वारा मेरे काम के पैसे ना देकर मेरे साथ धोखा किया गया, जिससे कि मैं डिप्रेशन में चला गया और आक्रोश में आकर मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया।

Next Post

चर्चित बाबू हत्याकांड का 7वां फरार बदमाश’ गिरफ्तार

हरिद्वार। गैंगवार के दौरान भगवानपुर क्षेत्र में बदमाश बाबू की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े सातवें फरार बदमाश आकाश उर्फ हकला कोे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस इस चर्चित हत्याकंाड में शामिल 6 बदमाशों को वारदात में प्रयुक्त हथियारों सहित […]

You May Like