HTML tutorial
HTML tutorial

बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग दुसरे दिन भी बंद

Pahado Ki Goonj

पिथौरागढ़। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण दूसरे दिन भी थल-मुनस्यारी मार्ग बंद पड़ा हुआ है। मार्ग को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी ने स्नो कटर और जेसीबी मशीन लगाई हुई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप और आस-पास के इलाकों में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एसडीआरएफ ने भले ही निकाल लिया हो। मगर अभी भी वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही थल-मुनस्यारी मार्ग को खोल लिया जाएगा। फिलहाल आवाजाही के लिए जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग खुला हुआ है।
पिथौरागढ़ जिले में बीते दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल गया है। मौसम खुलने पर दूर-दराज से मुनस्यारी पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिले हुए हैं। पर्यटक बर्फ में अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं। मुनस्यारी के अलावा व्यास, दारमा और चौदास घाटी में भी जमकर बर्फबारी हुई है। मिलम घाटी भी बर्फ की सफेद चादर में ढक गई है। भारी बर्फबारी के चलते चीन सीमा को जोड़ने वाला लिपुलेख मार्ग भी बर्फ से पूरी तरह पटा हुआ है। जिसे खोलने में बीआरओ के कर्मचारी जुटे हुए हैं। भारी बर्फबारी के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देश की सुरक्षा में डटे जवानों को भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Next Post

सामान्य निर्वाचन-2022 के क्रियान्वयन हेतु भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में टिहरी जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू

नई टिहरी,सामान्य निर्वाचन-2022 के क्रियान्वयन हेतु भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिशा निर्देशों के अनुपालन के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में 08 जनवरी 2022 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट,जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि […]

You May Like