HTML tutorial
HTML tutorial

थकलेश्वर महादेव के तिसाली पाँच दिवशीय थोला चौरा ,मंडाण का आयोजन 17 नवम्बर से

Pahado Ki Goonj

थकलेश्वर महादेव के तिसाली पाँच दिवशीय थोला चौरा / मंडाण का आयोजन 17 नवम्बर से ।

लम्बगांव टिहरी गढ़वाल- 2 गते मंगसीर / दिनांक 17-11-2018 से पट्टी रौणद रमोली, के पुजारगाव,डोडग थापला गाव में भगवान थकलेस्वर महादेव का तीन वर्षीय (तिसाली) थौले चौरा नामे मंडाण में पांच दिन का आयोजन हर वर्षो की भांति अबकी बार किया जा रहा है । जिसमें हमारे पूज्य देव थकलेस्वर महादेव के सातों भाइयों को बुलाया गया है और उनके साथ सभी देवताओं के चांदी का ढोल, बाजगी -अपने भाई थकलेश्वर महादेव के थौला/ में धूमधाम ख़ुशी से पहुंचेगे ।
देवताओं के पशवा/ ओतरयो को निमंत्रण ग्राम पंचायत डोडग थापला की प्रधान श्रीमति रुषना देवी के प्रतिनिधि के रूप मे रोशन चौहान, दयाल सिंह बर्तवाल, चतर सिंह बर्तवाल फौजी ने घर घर जा कर निमंत्रण दिया है ।
साथ में पट्टी रौणद रमोली, के समस्त प्रधान, क्षेत्र पंचयात सदस्यों को भी बुलाया गया है बड़ी खुशी की बात है हर वर्ष तीन दिन का थौला होते थे। लेकिन इस बार पाँच दिन का किया गया है साथ मे जब देवता अपने मायके डोडग थापला आयेगा तो दो दिन डोडग रहेगा और दो दिन थापला रहेगा । सुबह के समय देव के भगतो व गांव वासियो के द्वारा एक भब्य भंडारा भी आयोजन किया गया है । चार दिनों में रात्रि के समय 10:00 बजे से 12 तक देवताओं का मन्डाण लगेगा । जिसके लिये जागरी /दासौ का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया है जिसमें हमारे तीनो (डोडग थापला, पुजारगाव) व पिपलोगी के बाजगी एंव सभी लोगो का सहयोग सरहानीय होगा । इस बार देवताओं के थौले में थकलेश्वर महादेव के साथ भाई के ओतरया/पशवा निम्न प्रकार से पहुँचेगे ।

1 ओणेश्वर महादेव देवल ओण श्री पदम सिंह राणा

2 थकलेस्वर महादेव पुजारगाव रौनद रमोली

3 कोटेश्वर महादेव पुजारगाव भदुरा

4 बड़ेश्वर महादेव बगोड़ी

5 भेलेश्वर महादेव भेलुन्ता ओण श्री महावीर सिंह राणा

6 बलेश्वर महादेव छोटी दिचलि गमरी श्री सुन्दर सिंह नेगी

7 भामेश्वर महादेव मोटना रैका श्री कौर सिंह रावत

उपरोक्त थौले/मेले भगवान शिवरूपी थकलेश्वर महादेव की कृपा से आप लोग,उनके मन्दिर,मंडार चौरा में बड़े उत्सव व खुशहाली,ऊर्जा,अधिक ख़ुशी के साथ जाए जिससे देवो के देव थकलेश्वर महादेव का आशीर्वाद आप,हम पर सदैव बना रहे ।
आयोजक समिति -: १. प्रधान व समस्त जनता ग्राम सभा डोडग थापला २. प्रधान व समस्त जनता ग्राम सभा पुजारगाव (कफेडी)
लम्बगांव,प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल,

Next Post

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की सम्मानित पत्रकार बहिन भाइयों को पहाड़ों की गूंज ,ukpkg.com समाचार पोर्टल pahadon ki goonj यूट्यूब चैनल परिवार की हार्दिक अनेकानेक शुभकामनाएं

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस  की सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को पहाड़ों की गूंज ,ukpkg. com समाचार पोर्टल pahadon ki goonj यूट्यूब चैनल परिवार ,एवं संयोजक उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति ,पूर्व संरक्षक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघटन की ओर से हार्दिक अनेकानेक शुभकामनाएं  श्री परिपूर्णा नन्द पैन्यूली बरिष्ठ पत्रकार […]

You May Like