HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी :- मैक्स वाहन खाई में गिरा ,5 लोगों की दर्दनाक मौत ।

Pahado Ki Goonj

टिहरी :- मैक्स वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत ।                                                                             -उत्तराखंड:  :-  टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार घायल

उत्तराखंड के टिहरी में होली से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा करीब चार बजे हुआ। सभी लोग मैक्स वाहन संख्या UA 07 2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहा थे। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे।

Next Post

शुभ प्रभात , शुभकामनाएं

जय हनुमान, जय शनिदेव सम्मानित सुधी पाठक से अनुरोध है कि अखबार पढकर अपने कमेंट्स, सुझाव जरूर भेजडीजयेगा। वस्ट्सप no7983825336 Views: 459

You May Like